कुडू: जिलिंग गांव में नाडेप कूड़ादान निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों के विरोध पर काम रुका, जांच की मांग
Kuru, Lohardaga | May 10, 2026 कुडू प्रखंड के पंडरा पंचायत स्थित जिलिंग गांव में पीएचडी विभाग द्वारा बनाए जा रहे नाडेप कूड़ादान निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का मामला रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे सामने आया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी कर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे सरकारी योजना की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।