Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

भिंड में पीड़ित किसान की फसल पर दबंगों का कब्जा सौरभ जाटव पहुंचे मदद के लिए भिंड #SaurabhJatav #BhulandAwaaz #JusticeFor...

Bhind Nagar, Bhind | Mar 10, 2026

MORE NEWS

सीईओ जिला पंचायत ने भिण्ड की ग्राम पंचायतों में शिक्षा, स्वास्थ्‍य और विकास कार्यों का किया निरीक्षण

आवश्यक सुधार के स्पष्ट दिए निर्देश

तीन स्व-सहायता समूह और एक सचिव को दिया नोटिस

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान ने ग्राम पंचायत दीनपुरा, डिडी, भदाकुर तथा फूप क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पंचायत भवन और निर्माणाधीन खेल मैदान का व्यापक निरीक्षण कर प्राथमिक शिक्षा, मध्यान्ह भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। 
सीईओ जिला पंचायत श्री चौहान ने निरीक्षण के दौरान स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने हेतु शिक्षकों को पालकों से संवाद स्थापित करने तथा छात्र उपस्थितियों में सुधार लाने के निर्देश दिये। पाठ्यपुस्तकों के वितरण और शिक्षण कार्य की स्थिति का सत्यापन किया गया।
जर्जर भवनों में छात्रों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उन्हें जर्जर कमरों में न बैठाने और जर्जर भवनों के डिस्मेंटल हेतु पीडब्ल्यूडी को प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश दिये।
विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और पानी टंकियों की सफाई व टोंटी लगवाने, तथा परिसर में वृक्षारोपण कर वातावरण सुधारने के निर्देश दिये।
विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिये संबंधित विद्युत विभाग को कार्यवाही के आदेश दिये गये और अंधेरे कक्षों में बल्ब लगाने के निर्देश दिये, जिससे बच्चों की अध्ययन सुविधा बेहतर होगी।
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु जिन स्व-सहायता समूहों (कुंज विहारी, लक्ष्मी, श्रीहरी इत्यादि) द्वारा मीड-डे मील संचालित हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर मीनू अनुसार भोजन न मिलने के कारणों की त्वरित जांच और सुधार हेतु कहा गया।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर के कर्मचारियों से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की समग्र ई-केवायसी जानकारी समेकित कर स्वास्थ्य सेवा सशक्त करने के निर्देश दिये। परिसर के बाहर तथा आसपास सफाई भी सुनिश्चित कराने के आदेश दिये। निर्माणाधीन खेल मैदान में कार्य ठप्प मिलने पर ठेकेदार/संबंधित एजेंसी (ईआरईएस) को समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।
भदाकुर पंचायत भवन पर सचिव/ग्राम रोजगार सहायक अनुपस्थित होने से पंचायत का रिकॉर्ड नहीं मिलने से सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया। तालाब के गहरीकरण और ग्राम स्तर पर वृक्षारोपण हेतु स्थानीय सरपंच को निर्देश दिये गये।
सभी निर्देशों के अनुपालन और शीघ्र सुधार सुनिश्चित करने के लिये संबंधित अधिकारियों तथा ग्राम पंचायतों को समयबद्ध कार्रवाई की बात कही गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई, उनका स्वास्थ्य और स्वच्छ परिसर प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निरीक्षण के दौरान पायी गई कमियों में त्वरित सुधार किया जाए। ताकि इन सुधारों से भिण्ड जिले की प्राथमिक शिक्षा और स्वास्थ्‍य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हो तथा जनसुविधाओं का लाभ सीधे ग्रामीण जनता तक पहुंचे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

सीईओ जिला पंचायत ने भिण्ड की ग्राम पंचायतों में शिक्षा, स्वास्थ्‍य और विकास कार्यों का किया निरीक्षण आवश्यक सुधार के स्पष्ट दिए निर्देश तीन स्व-सहायता समूह और एक सचिव को दिया नोटिस मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान ने ग्राम पंचायत दीनपुरा, डिडी, भदाकुर तथा फूप क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पंचायत भवन और निर्माणाधीन खेल मैदान का व्यापक निरीक्षण कर प्राथमिक शिक्षा, मध्यान्ह भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। सीईओ जिला पंचायत श्री चौहान ने निरीक्षण के दौरान स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने हेतु शिक्षकों को पालकों से संवाद स्थापित करने तथा छात्र उपस्थितियों में सुधार लाने के निर्देश दिये। पाठ्यपुस्तकों के वितरण और शिक्षण कार्य की स्थिति का सत्यापन किया गया। जर्जर भवनों में छात्रों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उन्हें जर्जर कमरों में न बैठाने और जर्जर भवनों के डिस्मेंटल हेतु पीडब्ल्यूडी को प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश दिये। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और पानी टंकियों की सफाई व टोंटी लगवाने, तथा परिसर में वृक्षारोपण कर वातावरण सुधारने के निर्देश दिये। विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिये संबंधित विद्युत विभाग को कार्यवाही के आदेश दिये गये और अंधेरे कक्षों में बल्ब लगाने के निर्देश दिये, जिससे बच्चों की अध्ययन सुविधा बेहतर होगी। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु जिन स्व-सहायता समूहों (कुंज विहारी, लक्ष्मी, श्रीहरी इत्यादि) द्वारा मीड-डे मील संचालित हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर मीनू अनुसार भोजन न मिलने के कारणों की त्वरित जांच और सुधार हेतु कहा गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के कर्मचारियों से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की समग्र ई-केवायसी जानकारी समेकित कर स्वास्थ्य सेवा सशक्त करने के निर्देश दिये। परिसर के बाहर तथा आसपास सफाई भी सुनिश्चित कराने के आदेश दिये। निर्माणाधीन खेल मैदान में कार्य ठप्प मिलने पर ठेकेदार/संबंधित एजेंसी (ईआरईएस) को समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। भदाकुर पंचायत भवन पर सचिव/ग्राम रोजगार सहायक अनुपस्थित होने से पंचायत का रिकॉर्ड नहीं मिलने से सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया। तालाब के गहरीकरण और ग्राम स्तर पर वृक्षारोपण हेतु स्थानीय सरपंच को निर्देश दिये गये। सभी निर्देशों के अनुपालन और शीघ्र सुधार सुनिश्चित करने के लिये संबंधित अधिकारियों तथा ग्राम पंचायतों को समयबद्ध कार्रवाई की बात कही गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई, उनका स्वास्थ्य और स्वच्छ परिसर प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निरीक्षण के दौरान पायी गई कमियों में त्वरित सुधार किया जाए। ताकि इन सुधारों से भिण्ड जिले की प्राथमिक शिक्षा और स्वास्थ्‍य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हो तथा जनसुविधाओं का लाभ सीधे ग्रामीण जनता तक पहुंचे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

*पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोबिंद सिंह का जन्मदिवस पूर्व मुख्यमंत्री ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मनाया..* #Khabardar #लोकतंत्र_का_सवाल #BhindNews #भिंड #vairalvideo #viralreelsfacebook #ब्रेकिंग #Congress

*पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोबिंद सिंह का जन्मदिवस पूर्व मुख्यमंत्री ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मनाया..* #Khabardar #लोकतंत्र_का_सवाल #BhindNews #भिंड #vairalvideo #viralreelsfacebook #ब्रेकिंग #Congress

Bhind Nagar, Bhind | Jul 4, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: भिण्ड जिले की मेहगांव जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भारौली कलां में बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़, सरपंच पुत्र का गैर-जिम्मेदाराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल।

भिण्ड/मेहगांव 3 जुलाई 2026: ग्राम पंचायत भारौली कलां में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है,ग्रामवासी निवासी रामबाबू पुत्र धांधू सिंह ने जब अपने बच्चों का नाम परिवार ID में न जुड़ने के कारण स्कूल प्रवेश में आ रही दिक्कत को लेकर सरपंच पुत्र से फोन पर बात की, तो सरपंच पुत्र का जवाब चौंकाने वाला था।  

रामबाबू का आरोप है कि सरपंच पुत्र संदीप ने फोन पर कहा, _"सचिव निलंबित है, मैं क्या करूं? कहीं भी चले जाओ, कुछ नहीं होगा।"_ पिछले साल भी परिवार ID में नाम न होने के कारण रामबाबू के बच्चों को स्कूल में प्रवेश नहीं मिल सका था। इस साल फिर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही वही समस्या खड़ी हो गई है।  

पीड़ित रामबाबू ने सरपंच पुत्र से हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच और सचिव की लापरवाही के कारण बच्चों की शिक्षा दांव पर लगी है।  

मुख्य बिंदु: 
समस्या: परिवार ID में नाम न जुड़ने से बच्चों का स्कूल में प्रवेश अटका  
पिछला रिकॉर्ड: पिछले साल भी इसी कारण बच्चों को प्रवेश नहीं मिला  
सरपंच पुत्र का बयान: "सचिव निलंबित है, मैं क्या करूं? कहीं भी चले जाओ"  
सबूत: रामबाबू ने बातचीत का वीडियो किया वायरल  

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर बच्चों के प्रवेश की व्यवस्था कराने और दोषी सरपंच-सचिव पर कार्रवाई की मांग की है।

भोपाल सिटी न्यूज़ 
न्यूज़ चैट दिल्ली 
सोशल इंडिया न्यूज़ नेटवर्क 
#highlightseveryonefollowers 
#Khabardar 
#लोकतंत्र_का_सवाल

ब्रेकिंग न्यूज़: भिण्ड जिले की मेहगांव जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भारौली कलां में बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़, सरपंच पुत्र का गैर-जिम्मेदाराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल। भिण्ड/मेहगांव 3 जुलाई 2026: ग्राम पंचायत भारौली कलां में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है,ग्रामवासी निवासी रामबाबू पुत्र धांधू सिंह ने जब अपने बच्चों का नाम परिवार ID में न जुड़ने के कारण स्कूल प्रवेश में आ रही दिक्कत को लेकर सरपंच पुत्र से फोन पर बात की, तो सरपंच पुत्र का जवाब चौंकाने वाला था। रामबाबू का आरोप है कि सरपंच पुत्र संदीप ने फोन पर कहा, _"सचिव निलंबित है, मैं क्या करूं? कहीं भी चले जाओ, कुछ नहीं होगा।"_ पिछले साल भी परिवार ID में नाम न होने के कारण रामबाबू के बच्चों को स्कूल में प्रवेश नहीं मिल सका था। इस साल फिर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही वही समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित रामबाबू ने सरपंच पुत्र से हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच और सचिव की लापरवाही के कारण बच्चों की शिक्षा दांव पर लगी है। मुख्य बिंदु: समस्या: परिवार ID में नाम न जुड़ने से बच्चों का स्कूल में प्रवेश अटका पिछला रिकॉर्ड: पिछले साल भी इसी कारण बच्चों को प्रवेश नहीं मिला सरपंच पुत्र का बयान: "सचिव निलंबित है, मैं क्या करूं? कहीं भी चले जाओ" सबूत: रामबाबू ने बातचीत का वीडियो किया वायरल ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर बच्चों के प्रवेश की व्यवस्था कराने और दोषी सरपंच-सचिव पर कार्रवाई की मांग की है। भोपाल सिटी न्यूज़ न्यूज़ चैट दिल्ली सोशल इंडिया न्यूज़ नेटवर्क #highlightseveryonefollowers #Khabardar #लोकतंत्र_का_सवाल

Bhind Nagar, Bhind | Jul 3, 2026

*टमटम चालको ने एस.डी.एम.लहार को सौंपा ज्ञापन*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*असमाजिक तत्व मोबाईल ऐप की मदद से चलते हुए ई-रिक्शा (टमटम) को बीच रास्ते में कर रहे बन्द*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
लहार..लहार क्षेत्र के टमटम ड्राइवर एकत्रित होकर वीरू धनोलिया की अगुवाई में एसडीएम कार्यालय में पहुंचे,टमटम ड्राइवरों ने लहार एसडीएम विजय यादव को एक शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि सोशल मिडिया पर ऐसे कई विडियों वायरल हो रहे है जिसमें मोबाईल ऐप की मदद से चलते हुए ई-रिक्शा (टमटम) को बीच रास्ते में बंद किया जा रहा है,ऐसी घटनाएं रोज लहार क्षेत्र में भी घटित हो रही है,कुछ  असमाजिक तत्वों द्वारा टमटम को चलते चलते एप के द्वारा बन्द किया जा रहा है,जिससे टमटम चालक परेशान हो रहे है, इससे रोजी रोटी कमाने वाले ई रिक्शा चालकों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो रहा है,ऐसे असमाजिक लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जावें ताकि मेहनत कर लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

*टमटम चालको ने एस.डी.एम.लहार को सौंपा ज्ञापन* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *असमाजिक तत्व मोबाईल ऐप की मदद से चलते हुए ई-रिक्शा (टमटम) को बीच रास्ते में कर रहे बन्द* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 लहार..लहार क्षेत्र के टमटम ड्राइवर एकत्रित होकर वीरू धनोलिया की अगुवाई में एसडीएम कार्यालय में पहुंचे,टमटम ड्राइवरों ने लहार एसडीएम विजय यादव को एक शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि सोशल मिडिया पर ऐसे कई विडियों वायरल हो रहे है जिसमें मोबाईल ऐप की मदद से चलते हुए ई-रिक्शा (टमटम) को बीच रास्ते में बंद किया जा रहा है,ऐसी घटनाएं रोज लहार क्षेत्र में भी घटित हो रही है,कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा टमटम को चलते चलते एप के द्वारा बन्द किया जा रहा है,जिससे टमटम चालक परेशान हो रहे है, इससे रोजी रोटी कमाने वाले ई रिक्शा चालकों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो रहा है,ऐसे असमाजिक लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जावें ताकि मेहनत कर लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Bhind Nagar, Bhind | Jul 3, 2026

गोरमी बड़ी जगा काली मर्दन मंदिर की 42 सो गांव की खेती की नीलामी की गई गोरमी तहसीलदार पटवारी द्वारा उपस्थित रहे मंदिर में ही नालमी की गई नीलामी का पैसा जो आएगा उसकी सरकारी समिति बनाई जाएगी मंदिर के नाम से खाता खोला जाए उसमें राशि जमा होगी ।

गोरमी बड़ी जगा काली मर्दन मंदिर की 42 सो गांव की खेती की नीलामी की गई गोरमी तहसीलदार पटवारी द्वारा उपस्थित रहे मंदिर में ही नालमी की गई नीलामी का पैसा जो आएगा उसकी सरकारी समिति बनाई जाएगी मंदिर के नाम से खाता खोला जाए उसमें राशि जमा होगी ।

Bhind Nagar, Bhind | Jul 3, 2026