रावनवाडा चौकी परिसर में होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह राजपूत ने की। गुरुवार को छह बजे तक चली बैठक में पर्वाे को सौहाद्रपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया।बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों को होलिका दहन, धुरेड़ी तथा रमजान के दौरान आपसी भाईचारा एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने कहा गया।