होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष ने मथुरा-वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की
नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने धार्मिक यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। शनिवार को करीब 1 बजे मंदिर पहुंचीं नीतू यादव ने श्रद्धा भाव से ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।