मंझनपुर: रेप पीड़िता और उनके परिजनों से मंझनपुर जिला अस्पताल में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मिला, मदद का दिया भरोसा
कौशाम्बी के मंझनपुर जिला अस्पताल गुरुवार दूसरी पहर पहुंचा था समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल।कौशाम्बी की रेप पीड़िता और उनके परिवार के लोगों से मुलाकात करते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है।सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल, सपा राष्ट्रीय महासचिव इंदरजीत सरोज, कौशाम्बी सांसद पुष्पेंद्र सरोज एमएलसी डॉ मानसिंह और जिला अध्यक्ष दया शंकर समेत सपाई मौजूद रहे हैं।