मंझनपुर: मंझनपुर जिला अस्पताल में जिप अध्यक्ष ने रेप पीड़िता से मुलाक़ात कर जाना हाल
कोखराज इलाके में प्रिंसिपल से रेप का शिकार हुई किशोरी का हाल ब्रस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ने जाना। अध्यक्ष कल्पना सोनकर जिला अस्पताल में इलाज करा रही रेप पीड़िता से मिली। उन्होने पीड़ित परिवार से रेप पीड़िता से बात कर उसकी व परिवार की पीड़ा सुनी। परिवार से अध्यक्ष ने अब तक की कार्यवाही का संतोष जाहिर किया है।