हरदोई: अगमापुर के पास मामूली बात को लेकर बीच सड़क पर दो पक्षों में हुई मारपीट, दो लोग हुए घायल
Hardoi, Hardoi | Jun 10, 2024 शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के अगमापुर गांव के पास बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच मामूली विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से दो लोग घायल भी हुए हैं।मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।वही सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है