हरदोई: कुसुमखोर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों हुए घायल, एक गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Jun 10, 2024 अरवल थाना क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी मनमोहन पुत्र जयपाल अपने दोस्तों के साथ बाइक पर धान की मेढ़ खरीदने के लिए गया था।मेढ़ खरीदने के बाद वह वापस अपने घर आ रहा था की तभी कुसुमखोर पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। मनमोहन को गंभीर चोट आने के चलते हरदोई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।