हरदोई: पुलिस लाइन सभागार में SP ने अपराध गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम के लिए दिये आवश्यक निर्देश
Hardoi, Hardoi | Jun 10, 2024 रविवार रात 9 बजे पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अपराध गोष्ठी में एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी द्वारा कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गय।एसपी ने गोष्ठी में प्राप्त पुलिसकर्मियों के प्रार्थना पत्रों का यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये।गोष्ठी के प्रारम्भ में जनपद के विभिन्न थानों से आये पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन किया गया।