हरदोई: फॉलोअप: टड़ियावां के शाहपुर मुग़ल मजरा सैंचामऊ में बुद्ध कथा के दौरान पिटाई करने वाले 9 हमलावरों पर दर्ज हुआ केस
Hardoi, Hardoi | Jun 10, 2024 रविवार को टड़ियावां पुलिस ने क्षेत्र के शाहपुर मुग़ल मजरा सैंचामऊ में बुद्ध कथा के दौरान पिटाई करने वाले 9 हमलावरों पर केस दर्ज किया है।पुलिस ने इस मामले में नन्हे लाल की तहरीर पर शाहपुर मुग़ल निवासी नरेश तिवारी,आकाश, तेजस्वी,यशस्वी,तुषार,आशीष,अभिषेक शुक्ला, राम प्रसाद और रंजीत सिंह के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत धारा 34/504/506/427 में केस दर्ज किया गया है।