रफीगंज: रफीगंज प्रखंड परिसर में 6 माह से खराब पड़ा चापाकल, भीषण गर्मी में पानी के लिए भटक रहे लोग
रफीगंज प्रखंड परिसर में पिछले लगभग छह महीनों से चापाकल खराब पड़ा हुआ है, जिससे प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों लोगों को पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। रविवार संध्या 6 बजे स्थानीय लोगों के अनुसार प्रखंड परिसर से करीब 100 मीटर की दूरी तक कहीं भी पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है।