रामपुर: ज़ीरो पॉइंट पर रूड डायवेर्ज़न से मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, दूरी व कराया बढ़ा
#jansamasya
Rampur, Rampur | Jun 23, 2025 सोमवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर से कोसी ज़ीरो पॉइंट होते हुए मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोसी ज़ीरो पॉइंट से दुर्गनगला तक 10 किलोमीटर के फोरलेन और इंटरचेंज के निर्माण कार्य के चलते रूट डायवर्ट किया गया है। इससे रोडवेज बसों का रूट लंबा हो गया है, जिसके परिणामस्वरूप यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है।