फतुहा: लसगरी चक गांव के टाल में पुलिस ने हजारों लीटर अवैध शराब और भट्टियां नष्ट कीं
Fatwah, Patna | Apr 4, 2026 लसगरी चक गांव के टाल में पचरुखिया थाना की पुलिस ने छापेमारी कर हजारों लीटर अर्ध निर्मित शराब के साथ साथ कई शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है। लेकिन पुलिस को एक भी धंधेबाज पकड़ में नहीं आया है। पुलिस की लाख कार्रवाई के बाद भी शराब धंधेबाज शराब बनाए जाने से बाज नहीं आ रहे हैं। थानाध्यक्ष विक्रम कुमार ने बताया कि धंधेबाज की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।