मानसी: ठाठा गांव में बिजली के करंट लगने से एक अधेड़ झुलसे, अस्पताल में चल रहा है उपचार
जिले के मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा गांव में बिजली के करंट लगने से एक अधेड़ झुलस गए। वहीं पर परिजनों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि नंगे तार रास्ते पर गिरा हुआ था। पंकज सिंह घर जा रहे थे की नंगे तार पर पैर पड़ गया जिससे वह झुलस गए। उनका उपचार खगड़िया सदर साल में चल रहा है।