मानसी: अमनी में वोटरों को किया जा रहा है जागरूक, ईवीएम से वोटिंग के बाद वीवीपैट की दी जा रही है जानकारी
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के अमनी में वोटरों को ईवीएम के माध्यम से वोटिंग करने के संबंध मेंजागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही ईवीएम से वोटिंग करने के बाद किस क्रमांक पर वोटिंग हुई। इसकी पर्ची के बारे में भी बताया जा रहा है। कर्मी ने बताया कि अधिक से अधिक वोटरों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।