बहराइच: बहराइच पॉकसो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को सुनाई 20 कठोर कारावास क़ी सज़ा लगाया 11 हज़ार का अर्थदण्ड
बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए गुरुवार को अपना फैसला सुनाते हुए 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है साथ ही साथ अभियुक्त पर 11000 रुपए का अर्थदण्ड भी कोर्ट ने लगाया है। जिला शासकीय अधिवक्ता पॉक्सो कोर्ट संत प्रताप सिंह ने बताया कि वादी मुकदमा की तहरीर पर थाना पयागपुर में वर्ष 2019 में मुकदमा दर्ज हुआ था।