बहराइच: बहराइच में वन विभाग के जाल में कैद हुआ आदमखोर भेड़िया,4 भेड़िए पिजरें में हुए बंद,भेड़िए को लेकर पहुचे DFO कार्यालय परिसर
जिले में लोगों को अपना निशाना बना रहे भेड़िया को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। उसे DFO कार्यालय लाया गया। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में भेड़िया फंस गया। बहराइच वन प्रभाग के सदर रेंज के कई गांवों में भेड़िया मासूमों के साथ बड़ों को निवाला बना रहा है। अब 4 भेड़िए पकड़े जा चुके हैं। वन क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि सिसैया चूड़मडी गांव से पकड़ा है।