बहराइच: बहराइच पहुचे प्रभारी मंत्री, बोले 22 वर्ष पहले होते थे इस तरह के हमले, भेड़िए के आंतक पर बोले मंत्री संजय निषाद
जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर संजय निषाद गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने भेड़िया के हमले और अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि इस तरह के हमले 22 वर्ष पहले हो रहे थे। लेकिन अब काफी बदलाव आया है। इन सबको पकड़ लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित अधिकारीकरण मौजूद रहे।