बहराइच: सोनागांव में सांप के काटने से युवती की हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
जिले में सोनागांव इलाके में सोते समय घर में जहरीले सांप ने युवती को काट लिया। इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर के द्वारा बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान खुशबू की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।