करछना: धरवारा गांव स्थित टोंस नदी से अवैध बालू का खनन किया जा रहा है, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
करछना क्षेत्र के धरवारा गांव स्थित टोंस नदी में बीते काफी दिनों से खनन माफियाओं के द्वारा नदी की कोख से व्यापक पैमाने पर अवैध बालू का खनन कर बेचने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही माफियाओं के द्वारा नदी के आसपास बालू को डंप कर रहे हैं। एक तरफ खनन विभाग अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए शक्ति बढ़ाने का काम कर रही है।