सिराथू: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले को पुलिस ने गिरसा तिराहे से किया गिरफ्तार
कोखराज थाने में 1.09.2025 को वादिनी द्वारा सूचना दी गई कि उनकी नाबालिक बेटी को करारी इलाके का रहने वाला गोरेलाल उर्फ साहिल भगा ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया इन लोगों की बरामदगी के बाद 64,1का बयान के बाद पुलिस ने धारा में बढ़ोतरी करते हुए 3/4 पाक्सो एक्ट लगा दिया।शनिवार दोपहर गिरसा तिराहे से पुलिस ने गोरेलाल उर्फ साहिल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।