सिराथू: इलाके में नेशनल हाईवे किनारे एक रेस्टोरेंट होटल में आग लगने से दो सिलेंडर फटे, लाखों का हुआ नुकसान
शुक्रवार को सिराथू तहसील के सैनी नेशनल हाईवे किनारे स्थित फ़ॉर सीज़न रेस्टोरेंट होटल में अज्ञात कारणों से आग लग गई।घटना में दो बार बड़े ब्लॉस्ट हुवे क्योंकि दो गैस सिलेंडर फ़टे हैं।फ़ायर टीम ने वहाँ लगी आग पर काबू पाया है।फॉर सीजन के मालिक ने बताया कि उसका लगभग पाँच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।गनीमत रही है कि कोई जनहानि नहीं हुई।मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाया है।