सिराथू: साईं का पूरा के तालाब में हजारों मछलियों की मौत, मछली पालक ने कहा- पानी में डाला गया ज़हर
सिराथू तहसील क्षेत्र के बिदनपुर के साईं का पूरा गाँव में तालाब में हजारों मछलियों की मौत हुई है।शनिवार सुबह तालाब की ओर गए लोगों ने देखा तो मछली पालक झल्लर को सूचना दी।झल्लर ने बताया कि किसी ने तालाब में जहर डाला है जिस कारण मछलियों की मौत हुई है।जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और जाँच पड़ताल शुरू कर दिया।झल्लर ने बताया कि लाखों रुपए का नुकसान हुवा है।