सिराथू: श्रद्धालु ढोल-ताशे के साथ कड़े में झूले पालना मोर महारानी के पारंपरिक गीत गाते हुए पांचवें दिन पहुंचे कड़ा के मंदिर
नवरात्रि के चलते कड़ा मे माता शीतला के दर्शन करने हजारों श्रद्धालु आते हैं इनमें से ज्यादातर पूर्वांचल के श्रद्धालु है शुक्रवार को नवरात्रि का पांचवा दिन था। यहां पर लोग ढोल नगाड़ों के साथ पारंपरिक गीत झूले पालना मोर महारानी गाते हुए दिखाई दिए हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालु पहले गंगा स्नान करते हैं इसके बाद पारंपरिक गीत गाते हुए मंदिर में दर्शन करते हैं।