रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के लिए चिन्हित हुआ पृथक स्थल, कोषागार के सामने कलेक्ट्रेट के पीछे निर्धारित हुआ स्थल
सोनभद्र में अब धरना-प्रदर्शन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में अलग स्थान निर्धारित कर दिया गया है,डीएम चर्चित गौड़ ने आदेश जारी करते हुए बताया विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के धरना-प्रदर्शनों से शासकीय कार्यों और जनसुनवाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था।नई व्यवस्था के तहत अब सभी धरना-प्रदर्शन कलेक्ट्रेट भवन के पीछे, कोषागार कार्यालय के सामने पश्चिम दिशा होंगे।