जलालाबाद, विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने को अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना। दर्जनों ग्रामीणों और शहरी निवासियों ने सड़क निर्माण, बिजली-पानी की कमी, स्वास्थ्य सेवाओं और जमीन विवाद, एवं पुलिस प्रशासन से संबंधित परेशानियों से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं.