बिलग्राम: अटवारा चकोला गांव में मां की मौत के सदमे में छात्र ने दी जान,खेत में पेड़ से लटका मिला शव
Bilgram, Hardoi | May 24, 2026 हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा के एक छात्र का शव खेत में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया हैजानकारी के अनुसार नेवादा मजरा अटवारा चकोला निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा का 16 वर्षीय बेटा आयुष एक निजी कॉलेज में 11वीं कक्षा का छात्र था।