भिवानी: ढ़ाणा रोड़ व अनाज मंडी में आयोजित हुए विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम ,विधायक घनश्याम सर्राफ ने दिलाई नागरिकों को शपथ
स्टॉलों का अवलोकन करते हुए विधायक श्री सर्राफ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना व योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। श्री सर्राफ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि जब 2047 में देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे हों, तब हमारा देश पूर्ण रूप से विकसित हो जाए।