भिवानी: ग्राम स्वराज्य किसान मोर्चा की बैठक कस्बा तोशाम स्थित मोर्चा के कार्यालय में हुई संपन्न
ग्राम स्वराज्य किसान मोर्चा की बैठक कस्बा तोशाम स्थित मोर्चा के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जोगेंद्र तालु ने की। इस दौरान मीटिंग में भ्रष्ट कृषि एवं राजनीतिक व्यवस्था बदलने के लिए आने वाले चुनाव में वोट की चोट से ग्राम स्वराज्य स्थापित किए जाने के मुद्दे पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि ग्राम स्वराज्य किसान मोर्चा लोकसभा चुनाव लड़ेगा।