भिवानी: घंटाघर आर्य समाज ने मनाया महर्षि दयानंद सरस्वती का 200वां जन्मदिवस ।
महान समाज सुधारक तथा आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती का 200वां जन्म दिवस आर्य समाज घंटाघर में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ यज्ञ के ब्रह्मा चांदराम आर्य ने हवन के माध्यम से किया । उन्होंने बताया कि हवन से वातावरण शुद्ध होकर अनेक बीमारियों से मुक्ति मिलती है ।