भिवानी: लघु सचिवालय में लडक़े की बरामदगी की मांग को लेकर कोंट रोड़ वासी मिले पुलिस अधीक्षक से
चार दिन पूर्व गायब हुए लडक़े की बरामदगी की मांग को लेकर स्थानीय कोंट रोड निवासी सुभाष अली व उनके परिजनों ने यहां लघु सचिवालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपते हुए त्वरित कार्यवाही किये जाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में लडक़े के पिता सुभाष अली व अन्य ने बताया कि उसका लडक़ा कोहिनूर गांव निमडीवाली के सीएचसी केन्द्र पर काम करता था।