भिवानी: पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पंचायत भवन में आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला
कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त हर्षित कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिकरत की। उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत ऋण लेकर कोई भी कारीगर अपना काम शुरू कर सकता है। यह बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। अधिक से अधिक कारीगरों को इस योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करें। कार्यशाला में पीएम विश्वकर्मा योजना के विषय विशेषज्ञ शंकर धूपड़ भी मौजूद रहे।