पलिया: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा नगर, हरिद्वार के लिए रवाना हुई भव्य सनातन डाक कांवड़ यात्रा
पलिया नगर के प्राचीन पांडे बाबा स्थान स्थित महाकालेश्वर भोलेनाथ के पावन दरबार में गुरुवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। मंदिर प्रांगण में पूरे विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन और संकल्प लेने के उपरांत लगभग 50 कांवड़ियों का दल पवित्र गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार धाम के लिए रवाना हुआ।