कटरा: हथौड़ी में पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से विदेशी शराब और स्प्रिट बरामद की, एक कारोबारी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों से विदेशी शराब और स्प्रिट बरामद किया गया है। शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिसे सोमवार शाम करीब 4 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।