बड़ौत: बड़ौत निवासी FCI में कार्यरत सरकारी कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर PM मोदी के खिलाफ की आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस जांच में जुटी
Baraut, Bagpat | May 11, 2025 बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति चौधरी तपन तोमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक आपत्तिजनक पोस्ट की है। जिसकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर दीपेश तोमर नामक एक युवक द्वारा रविवार को प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। आरोपी युवक एफसीआई में कार्यरत सरकारी कर्मचारी बताया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।