मधुबन: तिघरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास जमा हो रहा गांव के नाले का गंदा पानी, स्कूली बच्चों के ऊपर स्वास्थ्य का बना खतरा#ja
Madhuban, Mau | May 31, 2025 शनिवार दोपहर 2 बजे क्षेत्र भ्रमण के दौरान पता चला कि फतेहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा तिघरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। विद्यालय की दीवार से सटे क्षेत्र में गांव की नालियों का गंदा पानी जमा हो रहा है। यह जलजमाव अब तालाब का रूप ले चुका है। विद्यालय में 200 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं।