जांजगीर: जनगणना कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, बदसलूकी करने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार
जांजगीर जिले के बसंतपुर क्षेत्र में जनगणना कार्य के दौरान प्रगणक के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार चार्ज जांजगीर (ग्रामीण) अंतर्गत प्रगणक हृदय राठौर बसंतपुर में जनगणना कार्य कर रहे थे। इसी दौरान बसंतपुर निवासी शिवशंकर यादव ने उनके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की।