टाउन पुलिस ने 140 किलो 335 ग्राम डोडा पोस्त तस्करी के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जिला पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तारी में एएनटीएफ जोधपुर की सूचना एवं सहयोग महत्वपूर्ण रहा।