रजौन: मलही गांव में बिजली तार की चिंगारी से 11 बीघा गेहूं की फसल जली, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
Rajaun, Banka | Apr 3, 2026 मलही गांव में शुक्रवार को हाई वोल्टेज 11 हजार बिजली तार से निकली चिंगारी के कारण तीन किसानों की करीब 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई ।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और किसानों के बीच मायूसी छा गई ।रजौन प्रखंड में एक भी दमकल वाहन नहीं रहने के कारण लगातार आग लगने से काफी नुकसान हो रही है।