सिरोही: साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
Sirohi, Sirohi | May 5, 2026 जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला परिषद सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवेदनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निस्तारण का औसत समय कम करने और संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया।