हरदोई: शहर क्षेत्र में हरदोई-बिलग्राम रोड पर मढ़िया गांव के पास तेज़ रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार को रौंदा, मेडिकल कालेज में मौत
Hardoi, Hardoi | Mar 17, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र में शनिवार देर शाम करीब 9 बजे हरदोई-बिलग्राम रोड पर मढ़िया गांव के पास तेज़ रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार युवक को रौंदा दिया जिसकी मेडिकल कालेज में मौत हो गयी। शनिवार को कोतवाली शहर के फर्दापुर निवासी 25 वर्षीय ओमकार पुत्र श्री किशन दवाई लेने के लिए शहर आया हुआ था। जहां से देर शाम को वह बाइक से वापस घर जा रहा था।