पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी प्रखंड अंतर्गत कैलेंड गांव में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गोवंश की तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बजरंग दल से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह त्वरित कार्रवाई की। सूचना मिलते ही झींकपानी थाना प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और कैलेंड गांव में छापामारी की गई।