गिरिडीह: जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सदर अस्पताल में आयोजन
जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा टीवी मुक्त भारत अभियान से संबंधित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का आयोजन मंगलवार को 11 बजे से सदर अस्पताल सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर टीवी उन्मूलन के प्रयासों को मजबूती प्रदान करने के लिए जिले के सभी CHO को विशेष रूप से प्रशिक्षित कर और अधिक सशक्त बनाना है।