ब्यौहारी: देवलौंद के बिजुरिहा गांव में जंगली हाथियों ने खलिहान में रखी फसल को नष्ट किया, लोगों में गुस्सा है
ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के देवलौंद के बिजुरिहा गांव के खलिहान में रखी फसल को जंगली हाथियों ने नष्ट कर दिया है। जिससे लोगों में काफ़ी गुस्सा है। एसडीओ रेशम सिंह ने बताया कि हमारी टीम में लगातार हाथियों पर निगरानी बनाए हैं। जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा दिलवाया जाएगा। यह जानकारी सोमवार की शाम 5:00 बजे दी गई है।