बागपत: खेकड़ा में पशु व्यापारियों से अवैध वसूली का मामला, आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Baghpat, Bagpat | Apr 16, 2026 बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में पशु व्यापारियों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि हिन्दू रक्षा दल का अध्यक्ष अक्षय कुमार अपने साथियों के साथ मिलकर रात के समय पशुओं से भरे वाहनों को रोककर जबरन पैसे वसूलता था। पीड़ित व्यापारियों के अनुसार 8 मार्च को भी आरोपियों ने वाहन रुकवाकर मारपीट की धमकी दी और रकम मांगी। विरोध करने पर वाहन को एक मकान पर ले जाकर क