Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

हरदोई मे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रताप सिंह द्वारा सर्दियों में जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु

Hardoi, Hardoi | Jan 10, 2026

MORE NEWS

थाना पचदेवरा पुलिस टीम द्वारा 04 शातिर चोरों को पुलिस मुठभेड़ में चोरी की 02 मोटरसाइकिल,  मोटरसाइकिल खोलने के उपकरण, अवैध शस्त्र व कारतूस सहित गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद श्री आलोक राज नारायण की बाइट-
@Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow https://t.co/tZIa1aoqvk

थाना पचदेवरा पुलिस टीम द्वारा 04 शातिर चोरों को पुलिस मुठभेड़ में चोरी की 02 मोटरसाइकिल, मोटरसाइकिल खोलने के उपकरण, अवैध शस्त्र व कारतूस सहित गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद श्री आलोक राज नारायण की बाइट- @Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow https://t.co/tZIa1aoqvk

Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 7, 2026

उत्तर_प्रदेश_देवरिया_तानाशाह सरकार_

#महिला_सशक्तिकरण_का_उदाहरण

भाजपा के महिला सम्मान की बात का पोल खोलती खुद भाजपा की महिला सभासद प्रियंका वर्मा जी...

भाजपा सरकार में महिला सभासद प्रियंका वर्मा जी अपने आप कों सुरक्षित नहीं महसूस कर पा रही है।

भाजपा का महिला सम्मान की बात #झूठा_है।

#नारी_वंदन_में_फेल_भाजपा 

#नहीं_चाहिए_भाजपा सरकार

उत्तर_प्रदेश_देवरिया_तानाशाह सरकार_ #महिला_सशक्तिकरण_का_उदाहरण भाजपा के महिला सम्मान की बात का पोल खोलती खुद भाजपा की महिला सभासद प्रियंका वर्मा जी... भाजपा सरकार में महिला सभासद प्रियंका वर्मा जी अपने आप कों सुरक्षित नहीं महसूस कर पा रही है। भाजपा का महिला सम्मान की बात #झूठा_है। #नारी_वंदन_में_फेल_भाजपा #नहीं_चाहिए_भाजपा सरकार

Hardoi, Hardoi | Jun 6, 2026

हरदोई संडीला रिंग रोड मामले पर स्थानीय BJP विधायक अलका अर्कवंशी की प्रतिक्रिया सामने आई है...
सुनिए क्या कहना है BJP विधायक अलका अर्कवंशी का.

हरदोई संडीला रिंग रोड मामले पर स्थानीय BJP विधायक अलका अर्कवंशी की प्रतिक्रिया सामने आई है... सुनिए क्या कहना है BJP विधायक अलका अर्कवंशी का.

Hardoi, Hardoi | Jun 6, 2026

यूपी मौसम अलर्ट: कल आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. मौसम विभाग ने कल यानी 7 जून 2026 को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और खतरनाक तूफान का अलर्ट जारी किया है.

पिछले कुछ दिनों से पड़ रही चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान लोगों को इस बदलाव से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है क्योंकि बारिश के साथ आने वाला तूफान काफी तेज हो सकता है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है.

पश्चिमी और मध्य यूपी में दिखेगा आंधी का सबसे ज्यादा असर

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कल पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रहेगा. गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फर नगर, मेरठ, शाहजहांपुर, मोरादाबाद, आगरा और मथुरा जैसे बड़े शहरों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है. इसके साथ ही कानपुर और हमीरपुर जैसे मध्य यूपी के इलाकों में भी आंधी-तूफान का दौर देखने को मिलेगा. इन जिलों में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें.

 
पूर्वांचल के इन जिलों में भी मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पश्चिमी यूपी के साथ-साथ पूर्वांचल और दक्षिण उत्तर प्रदेश के जिलों में भी कल भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. चंदौली, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में मौसम विभाग ने आंधी और पानी का अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में मानसून से पहले की यह हलचल फसलों और आम लोगों के लिए गर्मी से राहत लेकर आएगी. वाराणसी और प्रयागराज जैसे क्षेत्रों में जहां तापमान काफी ऊंचा चल रहा था, वहां इस बारिश के बाद मौसम काफी सुहाना होने की उम्मीद जताई जा रही है.

 
75 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा और लखनऊ में ऐसा रहेगा तापमान

इस पूरे बदलाव के दौरान सबसे बड़ी चुनौती तेज हवाएं होंगी. मौसम विभाग के अनुसार कल राज्य के इन प्रभावित इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. इतनी तेज हवाओं के कारण कच्चे मकानों और होर्डिंग्स को नुकसान पहुँच सकता है. वहीं अगर राजधानी लखनऊ की बात करें, तो कल यहाँ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. लखनऊ में भले ही बहुत भारी बारिश न हो, लेकिन धूल भरी तेज हवाएं चलने से मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा.

यूपी मौसम अलर्ट: कल आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. मौसम विभाग ने कल यानी 7 जून 2026 को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और खतरनाक तूफान का अलर्ट जारी किया है. पिछले कुछ दिनों से पड़ रही चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान लोगों को इस बदलाव से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है क्योंकि बारिश के साथ आने वाला तूफान काफी तेज हो सकता है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. पश्चिमी और मध्य यूपी में दिखेगा आंधी का सबसे ज्यादा असर मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कल पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रहेगा. गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फर नगर, मेरठ, शाहजहांपुर, मोरादाबाद, आगरा और मथुरा जैसे बड़े शहरों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है. इसके साथ ही कानपुर और हमीरपुर जैसे मध्य यूपी के इलाकों में भी आंधी-तूफान का दौर देखने को मिलेगा. इन जिलों में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें. पूर्वांचल के इन जिलों में भी मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट पश्चिमी यूपी के साथ-साथ पूर्वांचल और दक्षिण उत्तर प्रदेश के जिलों में भी कल भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. चंदौली, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में मौसम विभाग ने आंधी और पानी का अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में मानसून से पहले की यह हलचल फसलों और आम लोगों के लिए गर्मी से राहत लेकर आएगी. वाराणसी और प्रयागराज जैसे क्षेत्रों में जहां तापमान काफी ऊंचा चल रहा था, वहां इस बारिश के बाद मौसम काफी सुहाना होने की उम्मीद जताई जा रही है. 75 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा और लखनऊ में ऐसा रहेगा तापमान इस पूरे बदलाव के दौरान सबसे बड़ी चुनौती तेज हवाएं होंगी. मौसम विभाग के अनुसार कल राज्य के इन प्रभावित इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. इतनी तेज हवाओं के कारण कच्चे मकानों और होर्डिंग्स को नुकसान पहुँच सकता है. वहीं अगर राजधानी लखनऊ की बात करें, तो कल यहाँ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. लखनऊ में भले ही बहुत भारी बारिश न हो, लेकिन धूल भरी तेज हवाएं चलने से मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा.

Hardoi, Hardoi | Jun 6, 2026

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर पहुंचा आवासीय पट्टा और अवैध वसूली का मामला, पीड़ित ने प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप
.
#हरदोई: कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज अंतर्गत ग्राम निरंजन पुरवा मजरा नेवादा लोचन निवासी मैकूलाल पुत्र स्वर्गीय रामदयाल व राधे पुत्र लल्लू ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और राजस्व कर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है हालांकि (द टेलीकास्ट न्यूज़) उक्त वीडियो को प्रमाणित नहीं करता है। पीड़ित राधे का कहना है कि उनसे आवासीय पट्टा दिलाने के नाम पर 20 हजार व मैकू लाल से 11 हजार रुपये लिए गए, लेकिन न तो कोई वैध दस्तावेज दिए गए और न ही उसे न्याय मिला।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार उनके परिवार लगभग 30 वर्षों से ग्राम की गाटा संख्या 197, जो नवीन परती (आबादी संरक्षित भूमि) के रूप में दर्ज है, पर कब्जे के आधार पर निवास करता चला आ रहा है। आरोप है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पन्नालाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनका आवासीय पट्टा बनवा दिया जाएगा तथा सभी कागजी औपचारिकताएं पूरी करा दी जाएंगी। इसके बदले पन्नालाल द्वारा उनसे पैसे लिए गए। पीड़ितो का कहना है कि प्रधान और लेखपाल अशोक आनंद द्वारा जमीन की नापजोख कराकर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कहा गया। आश्वासन मिलने के बाद सहयोगियों से उधार लेकर ईंट, सीमेंट, मौरंग और अन्य निर्माण सामग्री की व्यवस्था की तथा भूमि पर नींव भरवा दी। जहां उक्त भूमि के ठीक पास गांव के ही संजय पुत्र रामचंद्र द्वारा प्रधान पति की बगैर अनुमति के कब्जा कर अन्य नींव निर्माण करने का विरोध करते हुए प्रधान पति पन्नालाल द्वारा संडीला तहसील प्रशासन को की गई शिकायत पर उपरोक्त भूमि को सरकारी जमीन बताते हुए प्रशासनिक कार्रवाई कराई गई और सभी की बनी हुई नींव, गेट को तहसील प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में ट्रैक्टर से तुड़वा दिया गया। जहाँ शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि यदि भूमि सरकारी थी तो उन्हें पट्टा दिलाने और निर्माण कराने का आश्वासन क्यों दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके आर्थिक रूप से कमजोर होने का फायदा उठाकर उनसे धनराशि ली गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
पीड़ितो ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, और उनके द्वारा दिए गए धन और निर्माण कार्य में हुए नुकसान की भरपाई कराई जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
शिकायतकर्ताओं का दावा है कि उसके पास लेन-देन से संबंधित वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और प्रत्यक्षदर्शी गवाह मौजूद हैं, जिन्हें वह जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।
अब यह मामला मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंचने के बाद स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है। क्षेत्रीय लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जांच के बाद पीड़ित को न्याय मिलता है या नहीं।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर पहुंचा आवासीय पट्टा और अवैध वसूली का मामला, पीड़ित ने प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप . #हरदोई: कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज अंतर्गत ग्राम निरंजन पुरवा मजरा नेवादा लोचन निवासी मैकूलाल पुत्र स्वर्गीय रामदयाल व राधे पुत्र लल्लू ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और राजस्व कर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है हालांकि (द टेलीकास्ट न्यूज़) उक्त वीडियो को प्रमाणित नहीं करता है। पीड़ित राधे का कहना है कि उनसे आवासीय पट्टा दिलाने के नाम पर 20 हजार व मैकू लाल से 11 हजार रुपये लिए गए, लेकिन न तो कोई वैध दस्तावेज दिए गए और न ही उसे न्याय मिला। शिकायतकर्ताओं के अनुसार उनके परिवार लगभग 30 वर्षों से ग्राम की गाटा संख्या 197, जो नवीन परती (आबादी संरक्षित भूमि) के रूप में दर्ज है, पर कब्जे के आधार पर निवास करता चला आ रहा है। आरोप है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पन्नालाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनका आवासीय पट्टा बनवा दिया जाएगा तथा सभी कागजी औपचारिकताएं पूरी करा दी जाएंगी। इसके बदले पन्नालाल द्वारा उनसे पैसे लिए गए। पीड़ितो का कहना है कि प्रधान और लेखपाल अशोक आनंद द्वारा जमीन की नापजोख कराकर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कहा गया। आश्वासन मिलने के बाद सहयोगियों से उधार लेकर ईंट, सीमेंट, मौरंग और अन्य निर्माण सामग्री की व्यवस्था की तथा भूमि पर नींव भरवा दी। जहां उक्त भूमि के ठीक पास गांव के ही संजय पुत्र रामचंद्र द्वारा प्रधान पति की बगैर अनुमति के कब्जा कर अन्य नींव निर्माण करने का विरोध करते हुए प्रधान पति पन्नालाल द्वारा संडीला तहसील प्रशासन को की गई शिकायत पर उपरोक्त भूमि को सरकारी जमीन बताते हुए प्रशासनिक कार्रवाई कराई गई और सभी की बनी हुई नींव, गेट को तहसील प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में ट्रैक्टर से तुड़वा दिया गया। जहाँ शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि यदि भूमि सरकारी थी तो उन्हें पट्टा दिलाने और निर्माण कराने का आश्वासन क्यों दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके आर्थिक रूप से कमजोर होने का फायदा उठाकर उनसे धनराशि ली गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ितो ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, और उनके द्वारा दिए गए धन और निर्माण कार्य में हुए नुकसान की भरपाई कराई जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि उसके पास लेन-देन से संबंधित वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और प्रत्यक्षदर्शी गवाह मौजूद हैं, जिन्हें वह जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। अब यह मामला मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंचने के बाद स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है। क्षेत्रीय लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जांच के बाद पीड़ित को न्याय मिलता है या नहीं। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jun 6, 2026