अररिया: खरैयाबस्ती में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में एक युवती जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Apr 24, 2025 अररिया नगर थाना क्षेत्र के खरैयाबस्ती मे पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक युवती जख्मी हो गई है. घायल युवती को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में घायल युवती का इलाज किया जा रहा है.