शहरी क्षेत्र के विभिन्न गली मोहल्लों से करीब 5 सौ स्ट्रीट डॉग्स को पकड़वाया जाएगा। जिसके बाद उनकी नसबंदी कराई जाएगी। इसके लिए नगर पालिका के अधिकारियों ने टेंडर जारी किया था। जो पूरा हो गया है। मंगलवार को पांच बजे ऑपरेशन स्थल पर व्यवस्थाएं अधूरी रहीं। पशु प्रेमी निशा ठाकुर ने बताया कि स्वामी सीताराम वार्ड में स्थित कांजीहाउस में व्यवस्थाएं नहीं बनी है।