दिनारा: जमोढी गांव से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Dinara, Rohtas | Jul 10, 2026 जमोढी गांव से नटवार पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। शुक्र संध्या 5:00 बजे थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के जमोढी गांव से 50 वर्षीय इंद्रदीप पासवान, 64 वर्षीय चंद्रदीप पासवान और 20 वर्षीय व्यंजका पासवान उर्फ भिखारी पासवान को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।