जहानाबाद पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक में दहेज हत्या के लंबित मामलों की बिंदुवार जांच की गई। एसपी ने सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पुराने एवं वर्तमान कांडों के त्वरित निष्पादन तथा जांच अधिकारियों को वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर निर्धारित समय में आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया।